जानलेवा हुई ठंड, घने कोहरे ने ले ली 7 की जान, 4 घायल

<p>ठंड का प्रकोप इतना बढ़ता जा रहा है कि अब ये जानलेवा हो गया है। ठंड में जहां पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है वहीं निचले इलाकों में कोहरे का प्रकोप जारी है। शनिवार को अंबाला- चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के पास एक हादसा हुआ जिसमें एक गाड़ी दो एसयूवी से टकरा गई। इस सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।</p>

<p>गौरतलब है कि भारी कोहरे के चलते हादसे बढ़ले जा रहे हैं इसी कड़ी में हरियाणा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। मारे गए लोग चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को भी झज्जर जिले में नेशनल हाई-वे पर घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई थी।</p>

<p>हालांकि पुलिस का कहना है कि चंडीगढ़ से दो कारें आ रहीं थी, कि अचानक एक दूसरे वाहन से टकरा गई। गहरे धुंध के कारण घटनास्थल पर दृश्यता बेहद कम हो गई थी और इस कारण किसी को कोई गाड़ी दिखाई नहीं दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

15 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

15 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

16 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

16 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

17 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

18 hours ago