अस्पताल में आग लगने से 8 लोगों की मौत,150 से ज्यादा लोग झुलसे

<p>मुंबई के अंधेरी इलाके में सोमवार शाम ईएसआईसी कामगार अस्पताल में भीषण आग लगने से 8 लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मरने वालों में दो महीने का एक नवजात भी शामिल है। अब तक 150 लोगों को बचाया जा चुका है।</p>

<p>बताया जा रहा है कि हादसा शाम करीब 4 बजे पेश आया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर 10 फायर टेंडर, 16 ऐंबुलेंस और 1 रेस्क्यू वैन बचाव व राहत कार्य में जुटे। आग में गंभीर रूप से झुलसे 7 लोगों को ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के अनुसार, 30 लोगों को सेवन हिल्स हॉस्पिटल और 40 लोगों को होली स्पिरिट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कूपर अस्पताल में 15 लोग, जोगेश्वरी स्थित पी ठाकरे अस्पताल में 23 लोग भर्ती हैं।</p>

<p>वहीं केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में भारी आगजनी में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपया देने की घोषणा की है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago