शिमला: सेरीबासा गांव में भीषण अग्निकांड, 3 मकान जलकर राख

<p>शिमला के रामपुर उपमण्डल के चिडग़ांव थाना क्षेत्र के सेरीबासा गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। भयंकर आग से गांव में तीन मकान जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे गांव के एक मकान में आग लग गई और इसने साथ लगे दो मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लकड़ी के बने इन मकानों में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और पूरे गांव को खतरा पैदा हो गया।</p>

<p>आग की चपेट में आए प्रभावितों ने भागकर अपनी जान बचाई और मवेशियों को भी सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे। इस वजह से किसी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन आगजनी की इस घटना में एक करोड़ की संपत्ति जलकर स्वाहा होने का अनुमान है। इस घटना के बाद सूचना मिलने पर तीन अग्निशमन वाहन रोहड़ू और कोटखाई से रवाना हुए। लेकिन इस गांव तक सड़क की सुविधा की सही व्यवस्था न होने के कारण अग्निशमन वाहन भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके। इस वजह से आग बुझाने के लिए पाईप बिछानी पड़ी।</p>

<p>आग लगने से मंगत राम, फुलपति, सुशील, अनिल, शरण दास और मनजीत बेघर हुए हैं। पूर्ण दास के मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है, जबकि एक अन्य ग्रामीण परवेश कुमार की गोशाला भी आग में जलकर स्वाहा हो गई। हालांकि पशुओं को बचा लिया गया। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सबसे पहले आग मंगत राम के घर में भड़की और फिर बेकाबू हो गई। चिडग़ांव पुलिस के मुताबिक आगजनी का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

9 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

9 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

10 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

10 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

11 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

12 hours ago