Categories: इंडिया

1 जनवरी से महंगा होगा TV देखना, TRAI के नए नियम होंगे लागू

टीवी देखने वालों के लिए एक जनवरी से दो बड़े नियम बदलने वाले हैं। पहला, आपके केबल और डीटीएच का मासिक खर्च बढ़ जाएगा। दूसरा, आप उन्हीं चैनल्स के लिए पैसा देंगे जिन्हें आप देखना चाहते हैं। ऐसा नहीं कि आपने एक महीने का डीटीएच रीचार्ज किया और आपको वो चैनल मिल रहे हैं जिन्हें कोई देखना पसंद नहीं करता। एक जनवरी से आपको हर चैनल एमआरपी पर खरीदना पड़ेगा या फिर आप किसी ग्रुप के चैनल पूरे एक साथ खरीद सकते हैं।

आगामी 29 दिसंबर से टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा नए नियम लागू किए जा रहे हैं। इसके बाद जनवरी से इतने ही चैनलों को देखने के लिए केबल और डीटीएच उपभोक्ताओं को 600 रुपए से ज्यादा का भुगतान करना पड़ सकता है। ट्राई के नए नियमों के अनुसार अब फ्री टू एअर चैनल का प्रसारण भी 29 दिसंबर से बंद कर दिया जाएगा। यानि जो उपभोक्ता अब तक मुफ्त में इन चैनलों का आनंद लेते थे उसका भी न्यूनतम भुगतान लगभग 130 रुपए उपभोक्ताओं को करना होगा।

फ्री चैनल्स का भी लगेगा पैसा

केबल के जरिए या डीटीएच के जरिए, अब तक आपको तकरीबन 100 चैनल फ्री मिलते हैं। ये वो चैनल होते हैं, जो आपको पैकेज के साथ मिलते हैं और जिनका कोई पैसा आपको नहीं देना होता। लेकिन एक जनवरी के बाद जब ट्राई के नए नियम लागू होंगे तो आपको करीब 130 रुपए भरने होंगे।

ये चैनल मिलेंगे 1 रुपए में

डिस्कवरी जीत, बिग मैजिक, जी अनमोल, बिंदास, रिश्ते, सोनी पल, लिविंग फूड्स, स्टार उत्सव, मूवीज ओके, सोनी मैक्स-2, जी एक्शन, सोनी वाह, जी अनमोल सिनेमा, न्यूज 18 इंडिया, आजतक, एनडीटीवी इंडिया, सीएनबीसी आवाज, सीएनएन, एनडीटीवी प्रॉफिट, सोनी मिक्स, जिंग, जी ईटीसी बालीवुड, वीएच-1, डिस्कवरी साइंस आदि.

इन चैनल को एक साथ कर सकते हैं सब्सक्राइब

कंपनी                 चैनल      रुपए/महीना

स्टार इंडिया            13          49

ज़ी एंटरटेनमेंट         24        45

सोनी पिक्चर            09        31

इंडिया कास्ट           20        25

डिस्कवरी नेटवर्क     08       08

डिज्नी                       07       10

टाइम्स नेटवर्क         04       07

टीवी टुडे                 02     0.75

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

8 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago