कांगड़ा: बारातियों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 2 की मौत 6 घायल

<p>शाहपुर की कैरी पंचायत के चतरेर में बारातियों की गाड़ी गिरने से 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को शाहपुर अस्पताल पहुंचाने के बाद टांडा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। हादसे की खबर मिलते ही शीदी की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी पंकु कुमार ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह चड़ी के राख गांव की बारात शाहपुर की कैरी पंचायत के चतरेर गांव आई हुई थी। दिन भर डीजे-बैंड बाजा की धुनों में थिरकने के बाद तमाम औपचारिकताओं के बाद शाम के समय दुल्हन को विदाई दी गई। बारात अभी चंद कदम दूर ही पहुंची थी कि एक गाड़ी जायलो एचपी 39सी-9990 गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर लगते ही स्थानीयों लोगों ने मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।</p>

<p>एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। टांडा में रवि कुमार सपुत्र तुलसी राम गांव राख को मृतक घोषित कर दिया गया, जबकि मुकेश कुमार सपुत्र सुजल राम निवासी राख, अभिनीत कुमार सपुत्र प्यारे लाल निवासी राख, अक्षय कुमार सपुत्र सुभाष बार्ड नंबर छ नूरपुर, वेभव सपुत्र प्रमोद निवासी राख, सूरज कुमार सपुत्र सुभाष निवासी राख, किशोरी कुमार सपुत्र भीमराव निवासी वियानी भरमौर और साहिल सपुत्र नंद लाल निवासी राख घायल हुए हैं। टांडा में गंभीर रूप से घायल एक युवक को पीजीआई रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सूरज की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

9 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

9 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

9 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

9 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

9 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

9 hours ago