चंबा: नारकोटिक्स टीम ने 5.555 किलोग्राम चरस के साथ आरोपी किया गिरफ्तार

<p>प्रदेश में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए अपने अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने अपने इसी अभियान में आज चरस की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल ब्यूरो धर्मशाला की टीम ने सोमवार को 5.555 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस टीम को यह सफलता कोटी पुल पर लगाए नाके के दौरान मिली है। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से 5.555 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नरेणु उर्फ कर्ण पुत्र बसन्त लाल उम्र 34 साल गांव नोसरा जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस की खेप के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स ब्यूरो के एएसआई करतार ठाकुर की अगुवाई में एचसीसी मोहम्मद असलम, मनोहर और कांस्टेबल संजय ने कोटी पुल के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को रेन शेल्टर में बैठे हुए देखा। उक्त व्यक्ति अपनी टांगो के बीच अपने द्वारा लिए गए बैग को छिपा रहा था। उसकी हरकतें से टीम को शक हुआ और जब उसके बैग की तलाशी ली तो टीम को उसके बैग से 5.555 किलोग्राम चरस बरामद हुई।</p>

<p>पुलिस इस बात की छानबीन करने में जुट गई है कि व्यक्ति इतनी बड़ी खेप कहां से लाया था और इसे कहां ले जा रहा था। इस तस्करी के पीछे और कौन- कौन जुड़े हैं इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल ब्यूरो धर्मशाला के डीएसपी सुरिंद्र शर्मा ने कोटी पुल के पास 5 किलो 555 ग्राम चरस सहित एक तस्कर के पकड़े जाने की पुष्टि की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

7 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

7 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

7 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

7 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

8 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

8 hours ago