<p>कुल्लू में बंजार पुलिस ने एक युवक को फागू पुल के पास चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बंजार पुलिस यहां चैकिंग पर थी और इस दौरान जब शक के आधार पर एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका गया तो वह पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया और भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी करने पर उसके कब्जे से 873 ग्राम चरस बरामद की गई।</p>
<p>एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने बताया कि चरस के साथ पकडे़ गए युवक की पहचान खेम चंद (26) पुत्र नूप राम गांव काटौहची पंचायत थाटीबीड बंजार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।<br />
</p>
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…