<p>ऊना शहर के ट्रक यूनियन के पास एक व्यक्ति की डंगे से खड्‌ड में गिरने के चलते मौत हाे गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी केला के रूप में की गई है। मृतक इस क्षेत्र में फेरी आदि लगाकर आजीविका कमा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक 39 वर्षीय केला दर रात ट्रक यूनियन के पास खड्‌ड किनारे घूम रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह डंगे से नीचे खड्‌ड में जा गिरा। हालांकि, डंगे से खड्‌ड की गहराई ज्यादा नहीं थी। लेकिन सिर में चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लाेगों ने उसे फौरन रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन उसने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…