चिट्टे की ओवरडोज़ से छात्र की मौत, शिवा कॉलेज में कर रहा था पढ़ाई

<p>बिलासपुर में बीते शुक्रवार को घर से गायब युवक का शव पुलिस को लोनिवि के मेकैनिकल वर्कशॉप के पास मिला। बताया जा रहा है कि युवक की मौत चिट्टे के ओवर डोज से हुई है। मृतक युवक बिलासपुर के शिवा कॉलेज में इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर का छात्र था। सूचना मिलने ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार आदित्य पुत्र ब्रिज मोहल निवासी निहाल सेक्टर का रहने वाला है, जो शिवा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। युवक शुक्रवार से लापता था जिसके बाद परिजनों ने युवक को हर जगह तलाश किया। कोई भी सुराग न मिलने पर परिवार के सदस्यों ने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। शनिवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली की लोनिवि के मेकेनिकल वर्कशॉप के पास मिला कोई युवक बेसूध पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। तो मौके पर पाया की युवक मृत पड़ा है।</p>

<p>सूत्र बता रहे है कि पुलिस को मौके पर कई संदिग्ध वस्तुएं मिली है। जिसके आधार पर प्रथम दृष्टी में मौके का चिट्टे की ओवर डोज माना जा रहा है। हालांकि अभी कोई भी पुलिस अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। एसपी बिलासपुर अभी जिला से बाहर है। मौके पर एएसपी को भेजा गया है। एएसपी ने कहा कि मौत के कारणों का असली पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद लग पाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

10 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

12 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

13 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

13 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

14 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

14 hours ago