<p>कुल्लू के पतलीकूहल के पास एक मकान को गिराते समय एक व्यक्ति उसकी जद में आ गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जतेहड़ बिहाल में फोरलेन निर्माण हो रहा है जिसके बीच एक मकान आ रहा था। इस मकान को जब गिराने का काम चल रहा था तभी मकान की छत से व्यक्ति का पैर फिसला और वो नीचे गिर गया।</p>
<p>हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मृतक की उत्तम चन्द 34 निवासी जटेहड़ बिहाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन कर रही है।</p>
<p> </p>
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…
धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…
हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…
धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…
हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…