<p>जिला ऊना में एक व्यक्ति का आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली के तहत कांगड़ में 30 साल व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिंगारा सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी कांगड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिंगारा सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान रहता था।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5241).jpeg” style=”height:630px; width:640px” /></p>
<p>जानकारी के मुताबिक कांगड़ निवासी शिंगारा सिंह ने देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक शिंगारा सिंह के बाहर न आने पर परिजनों ने देखा, तो पाया कि शिंगारा फंदे पर झूल रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से शिंगारा को नीचे उतारा गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। डीएसपी हरोली अनिल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज़ कर लिया गया है। परिजनों से भी पूछताछ की गई है।</p>
<p> </p>
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…