चंबा से ऋषिकेश जा रही मैक्सी कैब हुई हादसे का शिकार, एक युवती की मौत-10 घायल

चंबा से ऋषिकेश की तरफ झा जा रहा एक मैक्सी कैब सड़क पर पलट गई। जिससे एक युवती की मौत  हो गई, जबकि चार महिलाओं सहित 10 घायल हुई हैं। वाहन चंबा से दो किलोमीटर आगे थान गांव के पास सड़क पर हादसे का शिकार हुआ। हादसे में घायल हुई महिलाओं को चंबा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हादसा शनिवार दिन में करीब एक बजे चंबा-ऋषिकेश राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि चंबा से ऋषिकेश जा रही मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की ओर पलट गई। मरने वाली युवती की पहचान कविता बिष्ट (20) पुत्री संतोष सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।

ये हुए घायल…

हादसे में महिपाल सिंह (40) पुत्र रायचंद, दरबा देवी (36) पत्नी महिपाल सिंह, मनीषा (20) पुत्री महिपाल सिंह, गणेश सिंह (29) पुत्र पदम सिंह सभी निवासी रैका प्रतापनगर, चालक कुंवर सिंह राणा (50) पुत्र इंद्र सिंह राणा, उजला देवी (44) पत्नी कुंवर सिंह निवासी ढालवाला मुनिकीरेती, चन्द्रभागा देवी (50) पत्नी उम्मेद सिंह, भगवानी देवी (40) पत्नी लक्षमण सिंह दोनों निवासी मेहरगांव प्रतापनगर और रजनी देवी (22) पत्नी दिनेश निवासी कडियाल गांव, प्रियंका देवी (23) पत्नी शूरवीरचंद निवासी रमोल गांव प्रतापनगर घायल हुए हैं।

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

1 hour ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

2 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

2 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

2 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

2 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

2 hours ago