क्राइम/हादसा

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

हरियाणा के रेवाड़ी के पास दिल्ली जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक यात्री वाहन की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय गाड़ी में करीब 17 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार सभी लोग जयपुर जिले के सामोद गांव के रहने वाले थे। हादसे में मारे गए लोगों में दो सगे भाई, बहन, मां और बच्चे की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना की पुष्टि करते हुए एसडीएम (बावल) संजीव कुमार ने बताया कि इस हादसे में क्रूजर में सवार 2 महिलाओं और 3 पुरुषों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के हैं। वे अपने दादा की अस्थियां बहाकर हरिद्वार से जयपुर लौट रहे थे। कार में लगभग 17 लोग सवार थे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

7 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

7 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

7 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

7 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

7 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

7 hours ago