कुल्लू: आनी के निगालीकैंची में मिला दुर्घटनाग्रस्त वाहन, शव ढांक में फंसा

<p>आनी के निगालीकैंची के ढांक में एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन मिला है और इसके साथ ही ढांक में एक शव भी फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कुछ दिनों पहले की है। इसका पता उस समय चला जब क्षेत्र की महिलाएं निगालीकैंची ढांक में घास काटने गई हुई थी और उन्होंने ढांक में एक व्यक्ति के शव को फंसा हुआ देखा और उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी और साथ में आनी पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है।</p>

<p>पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का रूख कर दिया है और शव को ढांक से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त ढांक से निकालने के बाद ही हो पाएगी। वाहन किसका है इसका भी पता लगाया जाएगा।</p>

<p>एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल के अनुसार पुलिस ढांक में फंसे शव को निकालने का प्रयास कर रही है और साथ में दुर्घटनाग्रस्त वाहन भी ढांक में फंसा हुआ है जिससे अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वाहन किसका और हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति कौन है। पुलिस इसकी जांच करेगी, उनके अनुसार फिलहाल पुलिस ढांक में फंसे शव को निकालने के लिए दमकल विभाग और ग्रामीणों का भी सहयोग ले रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

7 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

8 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

8 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

8 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

8 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

8 hours ago