शिमला: 25 दिन बाद पेड़ से लटका मिला लापता छात्र का शव

<p>शिमला के अनाडेल इलाके से 25 दिनों से गायब चल रहे 11वीं कक्षा के छात्र का शव मंगलवार सुबह अनाडेल के जंगल में पड़ा मिला है। अनाडेल के गलेन जंगल में लकड़ी लेने गए एक स्थानीय व्यक्ति ने शव को पेड़ पर लटका देखा। शव को देखकर व्यक्ति के होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। &nbsp;</p>

<p>बालूगंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 17 वर्षीय पंकज पुत्र तेज राम के तौर पर हुई है और वह फागली स्कूल में 11वीं में पढ़ रहा था। एसएचओ बालूगंज दिनेश ने बताया कि परिजनों ने मृतक की शिनाख्त कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।</p>

<p>प्रारंभिक तफतीश में लग रहा है कि उसकी मौत पहाड़ी पर से गिरने से हुई है, जिसके बाद उसका शव पेड़ पर फंसा मिला। उन्होंने कहा कि शव कई दिनों से यहां पड़ा हो सकता है, क्योंकि शव डिकंपोज होना शुरू हो गया था।</p>

<p>गौरतलब है कि मृतक मूल रूप से शिमला के पनोही क्षेत्र का रहने वाला था, लेकिन लंबे समय से उसका परिवार अनाडेल में ही रह रहा था। मृतक के पिता हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात बताए जाते हैं। पिता की तरफ से 2 नवंबर को बालूगंज थाना में उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई थी। लापता चल रहा छात्र पंकज चुंकि नाबालिग था, लिहाजा पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

13 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

13 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

13 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

13 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago