शिमला के बाद अब कांगड़ा में HRTC की बस हुई हादसे का शिकार

<p>प्रदेश में बस हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घटों में एचआरटीसी की तीन बसें हादसों का शिकार हो चुकि हैं। चंबा और शिमला के बाद आज मंगलवार को कांगड़ा में एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा धर्मशाला-मैक्लोडगंज मार्ग पर पेश आया है। जहां सेंटर स्कूल के पास निगम की एक बस अनियंत्रित होकर चीड़ के पेड़ के साथ जा टक्कराई। अगर बस पेड़ से नहीं टकराती तो एक बड़ा हादसा घट सकता था।</p>

<p>हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में लगभग 25 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।</p>

<p>बता दें कि बीते 2 दिनों में निगम की यह तीसरी बस हादसे का शिकार हुई है। इससे पहले रविवार रात को चंबा जोत मार्ग पर एचआरटीसी की एक बस खाई में गिर गई थी। हादसे में किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ लेकिन बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी अगली ही सुबह सोमवार को शिमला में एचआरटीसी की एक स्कूल बस हादसे का शिकार हुई। इस हादसे में चालक सहित दो स्कूली बच्चों की मौत हुई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

5 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

5 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

6 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

7 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

7 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

8 hours ago