ऊना: पंजावर में कार सवार पंजाबी युवकों ने किया हवाई फायर

<p>पुलिस थाना हरोली के तहत पंजावर में कार सवार पंजाबी युवकों द्वारा हवाई फायर किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। लोगों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। हवाई फरार कर युवक गाड़ी में सवार हो मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने हिमाचल पंजाब की सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि पंजाब नम्बर में कार सवार कुछ युवकों की स्थानीय किसी युवक से बहस हो गयी। जिस पर कार में सवार पंजाबी युवकों ने हवाई फायर कर दिया।</p>

<p>घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगो ने कार का नम्बर भी नोट किया है जिसे पुलिस को दे दिया गया है। मामले की सूचना मिलते ही हरोली डीएसपी कुलविंदर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्वयं घटना स्थल का जायजा लिया। स्थानीय दुकानदारो से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी कार सवार युवक ऊना रोड़ की तरफ फरार बताये जा रहे है।</p>

<p>उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नाकाबन्दी कर दी गयी गई है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

35 mins ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

50 mins ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

1 hour ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

2 hours ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

3 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

3 hours ago