कांगड़ाः शराब ठेके के सेल्समैन की गोली लगने से मौत

<p>जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत पंचायत ठेहड़ के गांव जखेलाहड़ में शराब ठेके के सेल्समैन की शुक्रवार देर शाम गोली लगने से संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। गोली युवक की छाती में लगी है, इसलिए घटना को मर्डर से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गोली लगने से मौत होने के बाद ठेके के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई और जमकर हंगामा भी हुआ। स्थिति से निपटने के लिए पुलिस देर रात तक घटनास्थल पर मौजूद रही। मृतक की पहचान 33 वर्षीय युवक राकेश कुमार उर्फ केशू पुत्र जगदीश चंद गांव सरेला पंचायत टकोली घिर्था तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है।</p>

<p>बताया जा रहा है कि शराब ठेके में मृतक के चचेरे भाई की पार्टनरशिप है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना शुक्रवार देर रात करीब आठ बजे घटित हुई। शराब ठेके से कुछ ही दूरी पर स्थित पशु औषधालय के भवन के पीछे गोली चलने की आवाज आने पर जब लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो सेल्समैन खून से लथपथ मृत पड़ा था। राकेश करीब तीन साल से शराब ठेके में काम करता था। एसएचओ फतेहपुर सुरेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6973).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

3 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

5 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago