<p>राजगढ़ के साथ लगते शिलाबाग के पास एक ऑल्टो कार शनिवार रात (HP16-8537) गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखचे तक उड़ गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जोकि गाड़ी में सवार था। बताया जा रहा है कि कार गहरी खाई में गिर गई, जिसके बारे में लोगों को सुबह पता चला।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक यह कार देवठी मंझगांव की और जा रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर शिलाबाग के पास लगभग 300 फुट नीचे गिरी नदी मे जा गिरी। जिसके चलते यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान किशन (43) पुत्र नीता राम निवासी मझगांव के रूप में हुई है। इस हादसे में मृतक का शव ढाक मे ही फंस गया था। जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला।</p>
<p>उसके बाद पोस्टर्माटम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ लाया गया। बताया जा रहा है कि पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया । उप पुलिस अधीक्षक राजगढ दुष्यत सरपाल के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी गई है।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…