मुख्यमंत्री ने ख़त्म की टोपियों की राजनीति, कांग्रेस पर साधा निशाना

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में प्रदेश वासियों को एकता का जबरदस्त संदेश दिया और टोपियों की राजनीति खत्म करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हिमाचल में बहुत कुछ नया होने वाला है। आज तक हिमाचल में टोपियों पर राजनीति होती आई है, जिससे मैंने टोपी पहनना ही छोड़ दी। प्रदेश में &#39;ऊपर के मुख्यमंत्री और नीचे के मुख्यमंत्री&#39; जैसी धारणा बन गई है। लेकिन, मेरा मंडी जिला तो प्रदेश के बीचों-बीच स्थित है और अब ये अवधारणा भी बदल चुकी है।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टोपी की राजनीति को विदाई देने का समय आ गया है। वे अपने को कभी भी टोपी की राजनीति में शामिल नहीं करेंगे। वे टोपियों को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा मानते हैं, न कि हिमाचल को ऊपरी और निचले क्षेत्र में विभाजन का प्रतीक, जो कांग्रेस शासनकाल के दौरान माना जाता था।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(408).jpeg” style=”height:622px; width:932px” /></p>

<p>इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि बीजेपी कांग्रेस को उनके अभियान के तहत हिसाब भी देगी और जवाब भी। हिसाब का पहला जवाब उन्हें इस बजट में दिया जाएगा। अब प्रदेश में थके-हारे नेताओं की सरकार नहीं है औऱ बीजेपी अगले 5 नहीं, बल्कि 20 साल तक जनता के कल्याण और विकास के लिए कार्य करेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

9 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

9 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

9 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

9 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

9 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

13 hours ago