<p>ऊना के बंगाणा के तहत नरूह गोबिंदसगर झील के किनारे एक व्यक्ति ने दो लोगों पर गोली चला दी। दोनों घायलों को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गांव के मनोहर लाल और सुनीता देवी पर अपनी बन्दूक से गोली चला दी। बताया जा रहा है कि दोनों खेतो में पशु चरा रहे थे। कि पशु साथ लगते खेत मे चले गए जिस पर खेत के मालिक ने आकर उन पर गोलियां बरसा दी। दोनों को गोली के छर्रे लगे हैं।</p>
<p>आरोपी की माने तो कई बार इनको समझाने के बाद भी इनके पशु इनकी खेतो को नुकसान पहुंचा रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो बीच बचाव किया और उनको अस्पताल पहुंचाया। गम्भीर हालत में मनोहर को ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उधर, एसपी दीवाकर शर्मा ने कहा मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किये जा रहे है।<br />
</p>
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…