<p>प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में जंजैहली करसोग के राणाबाग में एक पिकअप के 200 फीट गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक राणाबाग से कुछ ही दूरी पर ए‌क पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप मालिक महेश कुमार और किशोर निवासी छतरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पदम देव का आनी अस्पताल में उपचार चल रहा है।</p>
<p>SDM जंजैहली अश्वनी कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये और घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। वहीं, SP अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। <br />
</p>
Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…
New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…
Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…
बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…
Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…
Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…