क्राइम/हादसा

असम: ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, छठ पूजा से लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत

असम के करीमगंज जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि ये सभी छठ पूजा घाट से तिपहिया वाहन में लौट रहे थे और तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। यह टक्कर सुबह साढ़े 7 बजे के आसपास बैथाखल इलाके में नेशनल हाइवे 8 पर हुई। वहीं, हादसे के बाद से आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है।

घटना की सूचना मिलते ही करीमगंज जिले के सुप्रीनटेंडेंट ऑफ पुलिस पद्मानाभ बरुआ अपनी टीम और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। बरुआ ने बताया कि सभी शवों को सड़क से हटा दिया गया है और एक गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल भेजा गया है।

पथरकांडी पुलिस के मुताबिक, सड़क हादसे में मारे जाने वालों की पहचान दूजा बाई पनिका, सालू बाई पनिका, गरुव दास पनिका, शंभू दास पनिका, लालों गोस्वामी, पूजा गोर, देब गोर, सनू री और मंगले कर्माकर के तौर पर हुई है। ये सभी लोंगाई चाय बगान के रहने वाले थे और पास में ही लोंगाई नदी किनारे बने छठ पूजा घाट से लौट रहे थे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago