प्रदेश कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष के घर पर हमला, जान से मारने की दी धमकी

परवाणू में प्रदेश कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात सभी हमलावर अपनी पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर तलवारें, रॉड से लैस होकर आए थे।

शिकायतकर्ता हरदीप सिंह के अनुसार करीबन 8 हथियारबंद व्यक्ति घर के ऊपर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। लेकिन उनके हाथों में हथियार देख वह घर से बाहर नहीं निकले। फिर उन्होंने पत्थरों और ईंटों से उसके घर पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से उनके घर के पास खड़ी 4 गाड़ियों को भारी क्षति पहुंची है।

आगे की ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें…)

उन्होंने कहा कि अगर वह बाहर जाते तो वह उन्हें जान से भी मार सकते थे। इस घटना की पुष्टि एसएचओ परवाणु ने करते हुए कहा कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बता दें कि प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने नालागढ़ से इस बार बतौर निर्दलीय प्रत्याशी विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले भी बाबा पर जानलेवा हमले हो चुके हैं, लेकिन उन मामलों में भी अभी तक आरोपी नहीं पकड़े गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

8 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

9 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

10 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

10 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

11 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

11 hours ago