Categories: हिमाचल

कृष्णा के हौंसले को सलाम,महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा

कितनी भी मुश्किलें क्यों न हो, अगर दृढ़ निश्चय और खुद पर विश्वास हो तो सभी मुश्किलें आसान हो जाती हैं। यह साबित कर दिखाया है ऊना के अजनोली निवासी कृष्णा ने। कृष्णा के हौसलों और मजबूत इरादों ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा दी है। उन्होंने जो कला सीखी है, उसे देख कर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

कृष्णा एक पेंटर के रूप में काम कर रही हैं और अपना परिवार का भरण पोषण कर रही है।  आम तौर पर पेंटर का काम सिर्फ पुरुषों को तो करते देखा जाता है। लेकिन स्कूलों की दीवारों व होर्डिंग पर पेंटिग करती महिला को शायद पहली दफा देखा जा रहा है। कृष्णा के इस जज्बे को हर कोई सलाम करता है।

(आगे की ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें…)

एक तरफ जहां गर्मी की बजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं, वहीं कृष्णा इस मौसम में भी कड़ी मेहनत में डटी हुई हैं। कृष्णा ने बताया कि वह सिर्फ मैट्रिक तक पढ़ी हैं। शादी के बाद अपने पति के काम में हाथ बंटाने के लिए घर में ही पेंटिग सीखनी शुरू की। उसके बाद काम बढ़ता गया तो काम सीख लिया। इसके साथ ही कृष्णा अपने पति का काम भी संभालने लगी। दोनो पति-पत्नी अब एक साथ पेंटिग का काम कर परिवार पाल रहे हैं। कृष्णा गांव की वार्ड सदस्य भी हैं।आज पढ़े लिखे नौजवान भी इस तरह के कामकाज करने से कतराते हैं, वहीं कृष्णा देवी ने अपने आप में एक मिसाल कायम की है। जिसकी सभी सराहना कर रहे हैं।

कृष्णा को मिले उचित सम्मान

जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि अगर समाज में कृष्णा की तरह महिलाएं उभर कर सामने आएंगी तो समाज की सोच अपने आप बदलेगी। जहां बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता है, इस सामाजिक कुरीति को दूर करने में भी मदद मिलेगी। इसलिए प्रशासन को कृष्णा को सम्मानित कर एक नई मुहिम शुरू करनी चाहिए।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

6 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

7 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

7 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

8 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

8 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

9 hours ago