क्राइम/हादसा

बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट पर बड़ा हादसा, दो की मौत

जिला कांगड़ा के बीड़ पैराग्लाइडिंग साइट पर एक और रौंगटे खड़े करने वाले हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल अवस्था में टांडा मेडिकल कालेज में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार पैराग्लाइडिंग पर हादसा शाम करीब 4:45 बजे हुआ।

गाजियाबाद दिल्ली निवासी आकाश ने जैसे ही पैराग्लाइडिंग का शौक पूरा करने के लिए बीड़ टेक ऑफ साइट से उड़ान भरी, ग्लाइडर को धक्का देने वाले राकेश का हाथ ग्लाइडर की रस्सियों में फंस गया और पायलट व पैसेंजर सहित तीनों हवा में उड़ गए।

ग्लाइडर पर भार ज्यादा होने के कारण पायलट का कंट्रोल ग्लाइडर पर नहीं रहा और इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कर पाने की स्थिति में तीनों ग्लाइडर समेत करीब 20-25 फिट की ऊंचाई से जमीन पर धड़ाम से गिर गए। इस हादसे में आकाश और राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पायलट विकास गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए टांडा ले जाया गया है।

बैजनाथ थाने में दर्ज हुई FIR
बैजनाथ थाना में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन कुछ महीने के भीतर ही हुए इस बड़े हादसे ने व्यवस्था और सुरक्षा नियमों की भी पोल खोल दी है।

कुछ इस तरह हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार पैराग्लाइडिंग में टेक ऑफ के समय पायलट और पर्यटक को धक्का देने के लिए दो हेल्पर थे। ग्लाइडर को पकड़कर उड़ाना होता है। इसी बीच धक्का देते समय एक हेल्पर का हाथ रस्सी में फंस गया था जिस कारण यह हादसा हुआ। हादसे में मृतक आकाश गाजियाबाद दिल्ली का का निवासी है जबकि राकेश अप्पर बीड़ का निवासी था। वहीं पायलट विकास भी अपर बीड़ का ही निवासी है।

साढ़े चार बजे तक नो फ्लाई जोन था बीड़
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला दिवस कार्यक्रम के लिए मंडी जिला के जोगिन्दरनगर गए थे। शाम को उन्हें वापस शिमला आना था जिसके चलते बीड़ और आसपास के क्षेत्रों को शाम 4:30 बजे तक नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था। शाम 4:30 बजे के बाद ही पैराग्लाइडिंग शुरू हुई थी। सैलानी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच करीब 4:45 बजे ये हादसा पेश हो गया।

Balkrishan Singh

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago