ऊना: मॉर्निंग असेंबली से पहले स्टूडेटस ने छलकाए जाम, नशा चढ़ा तो किया ऐसा काम

ऊना जिले के गगरेट में एक सरकारी स्कूल में कुछ छात्र-छात्राओं का असामान्य व्यवहार देखकर सब हैरान थे। सरकारी स्कूल की मॉर्निंग असेंबली से पहले आधा दर्जन छात्र-छात्राओं को नशे में झूमता देख स्टाफ सदस्य और अन्य विद्यार्थियों के होश उड़ गए।  बताया जा रहा है नशा जब सिर चढ़कर बोलने लगा तो यह छात्र-छात्राएं अपने काबू से बाहर होकर झूमने लगे।

जानकारी के मुताबिक स्कूल शुरू होने से पहले ही बियर के साथ अन्य पकवान भी लाए गए थे और स्कूल में ही पार्टी का आयोजन हुआ था। मगर इस बीच बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि स्कूल में बियर कहां से आ गई। साथ ही प्रश्न यह भी कि छात्रों को बियर की बोतलें किसने दी। अगर उन्हें किसी ठेके वाले ने शराब या बियर दी है तो उसपर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, घटना का पता चलते ही स्कूल प्रशासन ने पहले इन सभी की अच्छे से क्लास ली और फिर इन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस घटना से स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग भी इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। स्कूल प्रबंधन और बड़े अधिकारियों ने  इस मामले पर चुप्पी साध ली है। लेकिन जिला उपायुक्त ने उचित कार्रवाई की बात कही है। डीसी ऊना विकाल लाबरू ने मामले की जानकारी होने की बात कही है। उनका कहना है कि इस संबंध में उचित कार्रवाई होगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

7 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

9 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago