हमीरपुरः सोशल मीडिया पर तांत्रिक बनकर महिला से की दोस्ती, दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

<p>जिला हमीरपुर के महिला थाना में देर शाम एक विवाहिता की शिकायत के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक़ महिला की दोस्ती सोशल मीडिया पर पंजाब के एक व्यक्ति से हो गयी। व्यक्ति अपने आप को तांत्रिक बताता रहा और महिला को बहला फुसला कर दो साल तक बलात्कार करता रहा। इस दौरान आरोपी इलाज करने के बहाने तीन बार महिला के घर भी आया और दुष्कर्म किया।</p>

<p>आरोपी कथित तांत्रिक ने इस दौरान महिला को डरा धमका कर अश्लील बातें भी रिकार्ड कर ली। आख़िर में तंग होकर महिला ने यह बात अपने पति को बताई जिस पर&nbsp; महिला की शिकायत पर आरोपी के ख़िलाफ़ महिला थाना में मामला दर्ज़ कर लिया गया। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने पुष्टि की है कि देर शाम शुक्रवार महिला थाना में&nbsp; विवाहिता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज़ हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

23 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

37 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

44 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

50 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

1 hour ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago