<p>जिला मंडी के सुंदरनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात बीएसएल नहर में 2 से 3 वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गए। जिसमें जीप चालक ने छलांग मारकर अपनी जान बचा ली। जिसे गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पहुंचाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।</p>
<p>वही अन्य वाहनों के बारे में सुबह तक कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई थी, लेकिन बुधवार सुबह कंट्रोल गेट पर बीबीएमबी सिक्योरिटी के जवानों ने नहर के गेट पर एक तेल का टेंकर देखा और स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंच कर बीबीएमबी की क्रेन की मदद से टेंकर को बाहर निकालने का काम जारी है।</p>
<p>दूसरी तरफ नहर में जीप का टायर भी तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। अभी देखना होगा कि देर रात हुए इस हादसे में कितने वाहन नहर में गिरे और कितने लोगों की मौत हुई है इसकी पुलिस जांच कर रही है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।</p>
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…
65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…
Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…
शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…
Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…
Solan: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…