क्राइम/हादसा

मूसेवाला हत्या मामले में बड़ा खुलासा, हत्याकांड के बाद हिमाचल के बिलासपुर में छिपे थे आरोपी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक अहम खुलासा हुआ है। इस हत्‍याकांड के आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में भी छिपे रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दबोचे गए 2 शूटरों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।

बताया जा रहा है कि इनमें से एक शूटर बिलासपुर जिले में भी कुछ समय के लिए छुपा रहा था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में इस बात खुलासा किया। उन्‍होंने मीडिया को बताया है कि सिद्धू मूसेवाला को बेहद नजदीक से 6 गोली चलाने वाला अंकित सिरसा लगातार ठिकाने बदल रहा था।

रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया है और इससे पूछताछ से इस बात का पता चला कि अंकित एक अन्य साथी के साथ हिमाचल के बिलासपुर, उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद सहित कई राज्यों के शहरों में रुका था। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चला है कि वह बिलासपुर जिले के किस स्थान पर और किसके पास रुका था।

इस बात की जानकारी बिलासपुर पुलिस तक को नहीं है और ना ही अभी तक दिल्‍ली पुलिस या मूसेवाला हत्‍याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने बिलासपुर पुलिस से इस मामले में संपर्क किया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में पुलिस की छानबीन के बाद बिलासपुर में अंकित के लिंक को खंगाला जा सकता है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 hour ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

1 hour ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

1 hour ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

1 hour ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

1 hour ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

4 hours ago