<p>हमीरपुर के पक्का परोह में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार सायं करीब 4 बजे पक्का परोह में पुल के समीप अम्ब से ऊना की तरफ जा रही एक बाइक टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>मृतक बाइक चालक की पहचान मनोज कुमार (25) निवासी ज्वाल (चिंतपूर्णी) के रूप में की गई है जोकि घर से चंडीगढ़ जा रहा था। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर सड़क दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।</p>
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…