ऊना के हरोली को तहत पंगोडा में सोमवार देर रात एक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नरदेव सिंह (34) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक नरदेव सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहा था इसी दौरान एक कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से कार चालक फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रिय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं, एएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और स्थानिय लोगों से पुछताछ की जा रही है।

वहीं, एक ओर हादसा पेश आया है जिसमें राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर गंबरपुल के पास भेडली स्थान पर आज सुबह एक कार की टक्कर ट्रक से हो गई। जिसमें HRTC के कार्यकारी निदेशक विवेक कुमार सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे।जबकि इस हादसे में उनका कार चालक घायल हुआ है।

घायल चालक को बिलासपुर अस्पताल भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कार्यकारी निदेशक पथ परिवहन निगम विवेक कुमार की गाड़ी बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ जा रही थी तभी उनकी कार (HP 52B 0022) की टक्कर ट्रक (HP 24C2723) के साथ हो गई।

Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…
Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…
Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…