बिलासपुर: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 लोग गंभीर घायल

<p>चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर ब्रह्मा के पास मंडी की ओर से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें कार सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए । घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की पहचान प्रेमलाल (23) पुत्र प्यारे लाला निवासी गांव नम्होल बिलासपुर, कृष्ण लाल (33) पुत्र चमन लाल निवासी बड़ा सरहंद जिला फतेहगढ़ पंजाब, अजय राणा (34) पुत्र लाल सिंह निवासी नम्होल बिलासपुर और सूरज (36) पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांब कोठीपुर बिलासपुर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य की कार (पीबी3एच-7577) मंडी की तरफ से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। लेकिन जैसे ही कार बरमाना थाना के नजदीक पहुंची तो अचानक ही चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन भरभरा कर सड़क पर जा गिरा। जबकि कार के शीशे व दरवाजे भी टूट कर नीचे बिखर गए। जोरदार धमाके की आवाज के साथ ही स्थानीय लोग भी वहां पर एकत्रित हो गए। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ।</p>

<p>घटना की सूचना मिलते ही बरमाणा थाना से पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। एक-एक करके घायलों को कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई लेकिन घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है।</p>

<p>वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

9 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

9 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

9 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

9 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

9 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

10 hours ago