<p>रविवार को दिन-दिहाड़े ट्रक से बैटरी चोरी करने वाले 2 चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों की पहचान दीपक कुमार (21) पुत्र बलदेव और सतनाम (27) पुत्र दलजीत सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों पंजाब के फतेहपुर बुंगा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों चोरों को पंजाब के कीरतपुर साहिब से गिरफ्तार किया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार रविवार को ये दोनों चोर बिलासपुर के स्वारघास से एक ट्रक नंबर HP-11A-5577 से बैटरी चोरी करके ले गए थे। ट्रक मालिल सतीश कुमार ने इस बारे में पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने चोरों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया।</p>
<p>इस टीम में एएसआई सहदेव दत्त, मुखय आरक्षी राजेंद्र कुमार और आरक्षी बलदेव कृष्ण को शामिल किया गया। इस टीम ने सबूतों के आधार पर रविवार को इन दोनों चोरों को पंजाब के कीरतपुर पकड़ने में सफलता पाई और अपने साथ स्वारघाट थाना ले आए। पुलिस ने इन चोरों से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। </p>
<p> </p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…