क्राइम/हादसा

बिलासपुर: पैरापिट से टकराकर सड़क पर पलटी पिकअप, चालक की मौत, 2 लोग घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट के धारकांशी स्थान पर सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैरापिट से टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई जब दो अन्य घायल हुए हैं। मृतक की पहचान मोमहीन पुत्र कलवा जबकि घायलों की पहचान रासिद पुत्र अनवर और इरसाद अहमद (29) पुत्र तामीर हुसैन सभी निवासी चितवाना मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय पिकअप शाहीनबाग दिल्ली से मनाली जा रही थी। इसी बीच धारकांशी के पास उतराई में अचानक से पिकअप की ब्रेक फेल हो गई और अनियंत्रित होकर पैरापिट से टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई। बताया रहा है कि हादसे के समय पिकअप में 6 लोग सवार थे। इसमें से दो लोग चालक के साथ कैबिन में बैठे थे जबकि तीन लोग पीछे बैठे थे। पिछे बैठे तीनों लोग सुरक्षित हैं जबकि चालक के साथ कैबिन में बैठे लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

12 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

12 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

13 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

13 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

13 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

13 hours ago