बिलासपुर: चंडीगढ़- मनाली हाई वे पर हुए दो हादसे, कुछ लोग हुए घायल

<p>चंडीगढ़- मनाली हाई वे पर रविवार को एक बार फिर दो दुर्घटनाएं हो गई हैं। हादसे का शिकार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>बता दें की एक हादसा जामली से 1 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है जहां चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही दिल्ली का कार खाई में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात को हुआ था। हादसे का समय कार में 4 लोग सवार थे। जिन्हें स्थानिय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया।</p>

<p>वहीं दूसरा हादसा जामली से आधा किलोमीटर आगे हुआ है। इसमें दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ जा रही थी और इस गाड़ी में 3 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी तीखे मोड़ पर ओवर टेक कर रही थी। उस समय अचानक आगे से गाड़ी आई और दोनों गाड़ियों में भिड़ंत हो गई।</p>

<p>घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

2 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago