क्राइम/हादसा

बिलासपुर: 6 किलो चरस के साथ कार सवार दो युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली एनएच पर नौणी चौक पर चेंकिंग के दौरान कार में सवार दो युवकों को 6 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपितों की पहचान मुकेश (24) निवासी सेऊबाग कुल्लू और देवेंद्र (24) निवासी भुंतर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की टीम ने सोमवार शाम को एसएचओ भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में नौणी चौक पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस आने जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने स्वारघाट की तरफ जा रही टैक्सी को जांच के लिए रुकवा लिया। गाड़ी में दो युवक सवार थे। तलाशी लिए जाने पर कार की डिग्गी में पिट्ठू बैग में अलग-अलग रंगों के प्लास्टिक के 10 पैकेट रखे हुए थे। पुलिस ने जब उन्हें खोलकर देखा तो उसमें 6 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे चरस की ये खेप कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करना था।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

19 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

19 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

20 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

20 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

20 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago