क्राइम/हादसा

Breaking: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर हमले की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दो से तीन अज्ञात हमलावरों ने उनपर फायरिंग की है।  इस हमले में सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई है। जबकि उनके दो अन्य साथी घायल बताए जा रहे हैं। हमले के समय सिद्धू मूसेवाला थार गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच 3 हमलावरों ने उनपर 7 से 8 राउंड फायरिंग की है। इस हमले में सिद्धू मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई ।

जबकि उनके दो अन्य साथी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिद्धू मूसेवाला पर ये हमला मानसा के जवाहरपुर गांव में हुआ है। वहीं, फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धू मूसेवाला ने मानसा सीट से कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव में वे हार गए थे। बीते रोज ही पंजाब की मान सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी और आज उनपर ये जानलेवा हमला हो गया है।

वहीं, सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने और उनकी हत्या को लेकर पंजाब में अब सियासी घमासान भी शुरू हो गया है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब सरकार की लापरवाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की लापरवाही से हुई है।

सिद्धू मूसेवाला पंजाब के एक मशहूर सिंगर थे। उन्होंने अब तक कई हिट गाने गाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका निभाई है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

6 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

8 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago