पॉलिटिक्स

हिमाचल: पूर्व पंचायती राज मंत्री रूप सिंह का निधन, शांता मंत्रिमंडल में मिली थी जगह

संगड़ाह। हिमाचल प्रदेश के पूर्व पंचायती राज मंत्री रूप सिंह का रविवार को निधन हो गया। उनके पैतृक गांव नौहराधार में अनका अंतिर संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई है।

डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने कहा कि, पूर्व राज्य मंत्री के अंतिम संस्कार में पुलिस चौकी नौहराधार से कुछ जवान भी गए थे। उनके निधन के शोकस्वरूप नौहराधार में बाजार बंद रहा। पूर्व मंत्री के निधन पर जिला सिरमौर व प्रदेश के कई भाजपा, कांग्रेस नेताओं और विभिन्न संगठनों ने शोक प्रकट व्यक्त किया है। उनके अंतिम संस्कार में प्रशासन की और से तहसीलदार नौहराधार मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री रूप सिंह का जन्म 1927 में हुआ था। 1977 से जनता दल से चुनाव लड़ा था और तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार के मंत्रिमंडल में जगह पाई थी। लेकिन रूप सिंह के उस दौरान कांग्रेस में शामिल होने से शांता सरकार गिर गई थी और तब जन प्रतिनिधियों के दल बदलने संबंधी कानून नहीं था।

हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत परमार का विधानसभा क्षेत्र रहे रेणुकाजी अथवा उपमंडल संगड़ाह से संबंध रखने वाले वह आखरी मंत्री थे और तब से रेणुकाजी का कोई विधायक मंत्री नहीं बन सका। जानकारी के अनुसार तत्तकालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने रूप सिंह को राज्य मंत्री के अलावा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन का पद भी दिया था।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राज्यपाल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों,…

16 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल

धर्मशाला, 10 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि नामांकन के चैथे…

16 hours ago

लाहौल में अटल टनल रोहतांग 10 हजार 75 फुट ऊंचे नॉर्थ पोर्टल में आयोजित हुआ स्वीप कार्यक्रम

10 केलांग मई :  जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में मतदाताओं को जागरूक करने की उद्देश्य…

16 hours ago

सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

हमीरपुर: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा उपचुनाव प्रत्याशी राजिंदर…

16 hours ago

‘धर्म को राजनीति से जोड़ना उचित नहीं, राजनीति करने वाले धर्म के रास्ते पर चलें’

भगवान परशुराम की जयंती राजधानी शिमला में धूमधाम से मनाई गई ।ब्राह्मण सभा शिमला द्वारा…

16 hours ago

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस जीतेगी चारों सीटें: कुलदीप राठौर

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुलदीप राठौर ने कहा…

16 hours ago