<p>जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के सिस्सू के पास बीआरओ का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें एक जवान की मौत हो गई है जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें एक जवान को क्षेत्रीय अस्पताल केलांग और तीन जवानों को मनाली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।</p>
<p>डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब बीआरओ के जवान काम से लौट रहे थे कि सिस्सू के पास अचानक उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य आरंभ किया। उन्होंने बताया कि हादसे में शहीद हुए बीआरओ के जवान की पहचान केरल निवासी 34 वर्षीय अरूण कुमार के रूप में हुई है जबकि घायलों में जवान कहां के रहने वाले हैं पुलिस जानकारी जुटा रही है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…