हमीरपुर: आग की भेंट चढा मकान, 8 लाख का नुकसान

<p>हमीरपुर में देर रात शुक्रवार को दरोदंला गांव में शॉर्ट सर्किट होने से रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन फायर बिग्रेड के मौक पर पहुंचने से पहले ही मकान जलकर राख हो चुका था।</p>

<p>आग इतनी तेजी से भड़की की देखते ही देखते दो कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। मकान में रखा सारा सामान इमारती लकडी,&nbsp; घरेलू सामान, के साथ साथ अस्सी हजार रूपये की नगद भी जलकर राख हो गई। यह आगजनी राम सिंह सपुत्र लुहरू राम के घर मे हुई। पीडित राम सिंह ने बताया कि घर में रखे हुए महंगे उपकरण भी आग की भेंट चढ़&nbsp; गए हैं। इस घटना के बाद उनके पास कुछ नहीं बचा।&nbsp; उनका करीब 8 लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन मदद की गुहार लगाई है।</p>

<p>फायर अधिकारी राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि गावं दरोदंला में आगजनी की वजह से लाखों रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। गाड़ी के पहुंचने से पहले ही काफी नुकसान हो चुका था, बाद में विभागीय कर्मियों ने आग पर काबू पाया।</p>

Samachar First

Recent Posts

दुबई में सोलन,सुबाथू ,चायल औ डगशाई के नाम से चलने वाले जहाजों के कप्‍तान हिमांशु नहीं रहे

  42 साल के कैप्‍टन की कतर में हार्ट अटैक से हुई मौत मर्चेंट नेवी…

5 hours ago

Breaking: सोलन में भी क्‍यूएफएक्‍स कंपनी ने फोरेक्‍स ट्रेडिंग की आड़ में लोगों से करोड़ों ठगे, मामला दर्ज

  अभी तक 50 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा करोड़ों के गोलमाल का अंदेशा मंडी…

7 hours ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शुरू,उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

  Una: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव…

7 hours ago

विक्रमादित्‍य ने हटाई पोस्‍ट, अवस्थी बोले-निजी बयान , शुक्‍ला की सफाई ऐसा कोई आदेश नहीं

Shimla: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान को लेकर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के…

7 hours ago

सरकार, प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने को दृढ़ संकल्प : यादविंदर  गोमा

  खैरा अस्पताल में स्वास्थ्य उपकरण खरीदने को दिए 5 लाख सीएचसी खैरा की रोगी…

8 hours ago

धर्मशाला कालेज में पांच करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर: बाली

राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा टूरिज्मों त्रिगर्त कार्निवाल में सुरीली…

8 hours ago