<p>जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में एक निजी बस अनियंत्रित हो गई। हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में भर्ती करवाया गया है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को किनफेड बस नंबर (HP 25B 0227) रिकांगपिओ से रामपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पोवारी कैंची के पास पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि बस अनियंत्रित होकर डंगे से टकरा गई जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।</p>
<p>बताया जा रहा है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।</p>
<p> </p>
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…