शिमला के ढली थाना के तहत पड़ने वाले जुन्गा इलाके में बीती रात अश्वनी खड्ड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने का हादसा सामने आय़ा है। हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कार में 3 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जुन्गा से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर घायल सचिन और शुभम को पुलिस ने आईजीएमसी इलाज़ के लिए भेजा। जबकि अविनाश नामक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औऱ हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस कांस्टेबल की पहचान अविनाश के रूप में हुई है और वह राज्यपाल की पायलट गाड़ी का चालक था। इस दुर्घटना में सचिन और शुभम घायल हुए हैं। वहीं, एएसपी शिमला परवीर ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…