<p>शिमला के बजीरबाडी -अवेरी संपर्क मार्ग पर शनिवार दोपहर बाद करीब 2:45 बजे एक सड़क हादसा पेश आया। जिसमें एक मारुति-800 कार के करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार 5 युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी स्वास्थ्य सेवा परिसर खनेरी (रामपुर बुशहर) में भर्ती किया गया है। थाना प्रभारी जगातखाना जय गोपाल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना की गई, जिन्होंने तुरंत राहत और बचाव किया।</p>
<p> उन्होंने बताया कि इस कार में कुल 5 लड़के सवार थे, जिनमें से सक्षम नामक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य को घायल अवस्था में रामपुर अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां पर 2 की हालत गंभीर है। घायलों में काशापाट निवासी अतुल ठाकुर, डकोलर (रामपुर) निवासी साहिल, किन्नौर के उरनी, सापनी निवासी गुंजन नेगी और अभिषेक शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…