जिला चंबा में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। जानकारी के आनुसार शनिवार सुबह 10:30 बजे के करीब चंबा के साहो मार्ग पर बरौर के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। जिनमें दो की मौके पर मौत हो गई है। वहीं, दो अन्य घायलों को मैडीकल कॉलेज चंबा पहुंचया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हलात को देखते हुए उन्हें मैडीकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कार सिलाघ्राट से चंबा की ओर आ रहा थी और बरोर के पास पहुंचते ही हादसे का शिकार हो गई।

इस हादसे में गुज्जर समूदाय के लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसा इतना दर्दनाक था की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं क्योंकि कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरी है। मृतकों की पहचान मुलाहना मजरूव पुत्र नूरू जमाल, रफी मुहम्मद पुत्र इस्माईल निवासी पंजाब के रूप में हुई है।

वहीं, घायलों की पहचान रोशन दीन फलेह मुहम्मद निवासी सिल्राघाट चंबा के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे की हलात को देखते हुए टांडा रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कर्रवाई शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी चंबा डॉ मोनिका ने की है। प्रशासन की ओर से मृतक परिवार को 10 हजार और घायलों के परिवार को 5 हजार की तुरंत राहत राशि प्रदान की गई है।

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…