<p>जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के साथ लगते गांव रोपा के पास एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कार करीब 150 मीटर सड़क से नीचे जा गिरी है। जानकारी के अनुसार आल्टो कार HP-49-1837 पलाहच से बंजार की ओर आ रही थी कि अचानक रोपा गांव के पास 150 मीटर खाई में लुढ़क गई।</p>
<p>सूचना मिलते ही बंजार पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बचाव कार्य आरंभ कर दिया है। ग्रामीण और पुलिस ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया और उसके बाद बंजार अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रैफर कर दिया है। इस सड़क हादसे में चालक प्रेम सिंह जमद, किरन देव गलवाहधार, मोहन लाल जमद और प्रेम सिंह माहला ढोरूरोपा घायल हो गए हैं। घायलों को कुल्लू अस्पताल भेजा दिया गया है।</p>
<p> </p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…