<p>बिलासपुर जिला के स्वारघाट में प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर नौकरी हथियाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति ने पुलिस थाना स्वारघाट में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। </p>
<p>पुलिस के अनुसार अर्जुन सिंह पुत्र निक्कू राम निवासी रौणा जगातखाना ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों की मिलीभगत से एक अयोग्य उम्मीदवार का पैराटीचर के पद के लिए प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर उक्त व्यक्ति का इस पद पर चयन कर लिया। </p>
<p>पुलिस ने अर्जुन सिंह की शिकायत पर धारा 420, 467, 468, 471 व आईपीसी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जिम्मेवारी एएसआई केवल सिंह को सौंपी गई है। </p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…