गुड़िया गैंगरेप-मर्डर मामला: CBI ने जुटाए अहम साक्ष्य

<p>कोटखाई गुड़िया गैंगरेप-मर्डर मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की टीम ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शिमला जिले के कोटखाई में जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। टीम के लगभग एक दर्जन सदस्य दोपहर एक बजे 3 वाहनों में कोटखाई के महासू पहुंचे। जहां वन विभाग के विश्राम गृह को CBI टीम का अस्थायी निवास बनाया गया है और इसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।&nbsp;</p>

<p>सूत्रों &nbsp;के मुताबिक CBI की टीम ने विश्राम गृह में गुड़िया के मामा से बातचीत की। CBI के अधिकारियों ने पूरे मामले को लेकर मामा का पक्ष जाना और उनसे कई सवाल-जवाब भी किए। लगभग पौने दो बजे सीबीआई की टीम उस जंगल के लिए रवाना हुई, जहां छात्रा का नग्न शव बरामद हुआ था।</p>

<p>CBI को घटनास्थल तक ले जाने की व्यवस्था जिला पुलिस ने&nbsp;करवाई।&nbsp;इस दौरान CBI की जांच टीम जरूरी उपकरणों से लैस थे और यह टीम कोटखाई के हलाइला नामक घटनास्थल पर काफी देर तक डटी रही। टीम ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया और कई बारीकियां खंगाली। CBI ने घटनास्थल से स्कूल की दूरी, आरोपी नेपाली मजूदरों के ढारे की दूरी समेत कई अहम जानकारियां एकत्रित कीं।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

12 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

12 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

12 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

18 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

18 hours ago